Ticker

6/recent/ticker-posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर, विधायक मनीषा सिंह ने किया शुभारंभ



शहडोल। सादिक खान 

 शहडोल। सेवा पखवाड़ा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर की शुरुआत जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।

शिविर में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, एमबीबीएस छात्र-छात्राओं, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान अधिष्ठाता डॉ. राजेश खरात, ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. मारिया खातून, अस्पताल अधीक्षक डॉ. नागेंद्र सिंह, उप अधीक्षक डॉ. विक्रांत कबीरपंथी, अस्पताल प्रबंधक डॉ सबीर खान और विभागाध्यक्ष डॉ. सोनम दुबे डिप्टी रजिस्टार डॉक्टर अखिलेश प्रताप सिंह सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

विधायक मनीषा सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं भी दी गईं। अंत में आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों और रक्तदाताओं का आभार जताया गया।

Post a Comment

0 Comments