Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस की नजर पड़ी तो ट्रैक्टर छोड़ भागा चालक, रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त



शहडोल। जिले में एसपी डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में ब्यौहारी थाना पुलिस ने समधीन नदी घाट से अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, नीले रंग की ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत लोड कर मौहर टोला होते हुए ब्यौहारी की ओर ले जाई जा रही थी।जिसकी जानकारी पुलिस को मुखबिर की सूचना पर मिली थी,पुलिस टीम ने महिंद्रा एजेंसी के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका। तभी पुलिस देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। वाहन के इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर पुलिस ने वाहन मालिक रणविजय सिंह, निवासी मुदारिया वार्ड क्रमांक-1 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 748/26 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 317(5) और खनिज अधिनियम की धारा 4/21 में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments