Ticker

6/recent/ticker-posts

डेढ़ साल से फरार छेड़छाड़ का स्थाई वारंटी बस स्टैंड से गिरफ्तार

 


शहडोल। जैतपुर पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी राजेश बादी (35), निवासी चकौड़िया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थाई वारंट जारी था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश में उसके घर पर कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। गुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि राजेश जैतपुर बस स्टैंड के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0 Comments