शहडोल। पपौंध पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नई बस्ती पड़री से दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि डंप की गई रेत को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लोड कर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक एक ट्रैक्टर को रामसरोवर साहू चला रहा था, जबकि दूसरे ट्रैक्टर को उसके मालिक धर्मेंद्र उर्फ भल्लू उर्फ भावेंद्र सिंह द्वारा चलाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कर रामसरोवर साहू और धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

0 Comments