Ticker

6/recent/ticker-posts

गांधी जयंती पर ब्यौहारी थाने में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। गांधी जयंती के अवसर पर ब्यौहारी थाना परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा सहित थाना स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा ने पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना जरूरी है। कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी लगाए गए पौधों के संरक्षण और देखभाल का संकल्प लिया।

गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस स्टाफ ने स्वच्छता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। थाना परिसर में पौधरोपण के बाद पुलिसकर्मियों ने पौधों की नियमित देखभाल करने की जिम्मेदारी भी ली। कार्यक्रम में थाना ब्यौहारी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Post a Comment

0 Comments