शहडोल। सादिक खान
शहडोल। नशामुक्ति को लेकर शहडोल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभाग ने लोगों को नशे के शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने नशे की लत से बचने के उपाय बताते हुए समय पर चिकित्सकीय सलाह और उपचार लेने की अपील की।
प्रभारी डीन डॉ. राजेश खरात, अस्पताल अधीक्षक डॉ. नागेंद्र सिंह और उप अधीक्षक डॉ. विक्रांत कबीर पंती के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. राहुल मिश्रा और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विशाल चौबे ने लोगों को नशे से होने वाले नुकसान बताए। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को परिवार के सहयोग के साथ विशेषज्ञों से परामर्श लेना चाहिए।
कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधक डॉ. अब्दुल साबिर खान, डॉ. शाहिद खान और सीनियर रेजिडेंट डॉ. हर्षिता सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई। संदेश दिया गया— “नशे को कहें ना, स्वस्थ जीवन को कहें हां।”

0 Comments