Ticker

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर साहब धन्यवाद! खबर का हुआ असर, मेडिकल कॉलेज मार्ग पर डस्ट और गिट्टी डालकर बनाया जा रहा चलने योग्य

 


शहडोल।सादिक खान 

शहडोल। मेडिकल कॉलेज जाने वाले मार्ग की बदहाली को लेकर प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन ने मामले को तत्काल संज्ञान में लिया है। कलेक्टर साहब के निर्देश और पहल के बाद सड़क को आवागमन के योग्य बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल राहत के तौर पर मार्ग पर डस्ट और गिट्टी डलवाई गई है, जिससे कीचड़ और दलदल के बीच लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

गौरतलब है कि लगातार बारिश के चलते मेडिकल कॉलेज जाने वाला निर्माणाधीन मार्ग कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गया था। हालात इतने खराब हो गए थे कि छोटे चारपहिया वाहन तक रास्ते में फंस रहे थे। डॉक्टरों, कर्मचारियों, मरीजों और उनके परिजनों के साथ एमबीबीएस विद्यार्थियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया था।

खबर सामने आने के बाद कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई हुई। अब मार्ग पर डस्ट और गिट्टी डालकर फिलहाल उसे चलने योग्य बनाया जा रहा है।

कलेक्टर साहब का धन्यवाद! जनहित से जुड़ी समस्या को तत्काल संज्ञान में लेकर कार्रवाई कराने के लिए जिला प्रशासन का आभार। उम्मीद है कि आगे भी मार्ग की स्थिति पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि बारिश के दौरान मरीजों, डॉक्टरों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Post a Comment

0 Comments