Ticker

6/recent/ticker-posts

दीपावली से पहले जुए के फड़ों पर कोतवाली पुलिस का शिकंजा, दो ठिकानों पर दबिश देकर 12 जुआरी पकड़े

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। दीपावली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शहर और आसपास के इलाकों में जुए की महफिलें भी सजने लगी हैं। त्योहार की आड़ में किस्मत आजमाने के लिए जुआरी सक्रिय हो रहे हैं। इसी बीच शहडोल की कोतवाली पुलिस ने जुए के दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर 12 लोगों को पकड़ते हुए उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से हजारों रुपये का मशरूका और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पुलिस की यह कार्रवाई बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के विंध्या नर्सिंग कॉलेज ग्राउंड और कल्याणपुर के जंगल में अलग-अलग स्थानों पर जुए के फड़ संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दोनों स्थानों पर दबिश दी। अचानक पुलिस को सामने देखकर जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया, हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से कुल 12 लोगों को पकड़ लिया,कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से हजारों रुपये की नकदी, जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों स्थानों पर की गई कार्रवाई के बाद पकड़े गए सभी 12 लोगों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

दीपावली के पहले जुए के फड़ों की बढ़ती सक्रियता के बीच कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments