Ticker

6/recent/ticker-posts

अमलाई में घर से चोरी बाइक बरामद, शातिर आरोपी गिरफ्तार

 


शहडोल। अमलाई थाना पुलिस ने घर से मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई टीवीएस राइडर-125 बाइक बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिल की कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पुरानी अमराडण्डी वार्ड क्रमांक 8 निवासी लखन पनिका की मोटरसाइकिल घर से चोरी हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 324/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर विकास उर्फ विक्की सिंह गोंड़ (27), निवासी पुरानी बस्ती अमराडण्डी को गिरफ्तार किया। पूछताछ और पतासाजी के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ अमलाई थाने में पहले से मारपीट, गाली-गलौज और धमकी सहित अन्य मामलों में तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी को 4 नवंबर को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र मणि पांडे, विवेचक प्रधान आरक्षक जयवेन्द्र सिंह और प्रधान आरक्षक मोहम्मद जाहिद की अहम भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments