शहडोल। सादिक खान
शहडोल। जयसिंहनगर में कोचिंग से लौट रहे छात्र पर चाकू से हमला करने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी, उधर घायल पड़े छात्र को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जयसिंहनगर अस्पताल पहुंचाया,लेकिन जयसिंहनगर अस्पताल में छात्र का उपचार डॉक्टरो ने समय पर नहीं किया,घायल को गंभीर हालत में परिजन शहडोल लेकर पहुंचे हैं।
जनकपुर मार्ग की घटना
पुलिस ने बताया कि जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के जनकपुर मार्ग के पास यह घटना घटी है। पुलिस के अनुसार छात्र अभिनव शुक्ला कोचिंग से लौट रहा था, तभी रास्ते में पहले से मौजूद प्रिंस ने उसे चाकुओं से गोद गोद कर बुरी तरीके से जख्मी कर दिया। घटना के बाद घायल छात्र अभिनव शुक्ला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया है। इधर घटना को अंजाम देने के बाद प्रिंस खुद पुलिस के पास पहुंच गया, और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।जिसके बाद पुलिस ने प्रिंस को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
मनवाता शर्मशार
वहीं परिजनों ने बताया कि जब वह घायल अभिनव को लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां पहले से ही विरोध कर रहे डॉक्टरों ने घायल छात्र का समय पर इलाज नहीं किया, अभिनव शरीर में 10 जगह चाकुओं से वार किया गया है। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी,, परिजन डॉक्टर से गुहार लगाते रहे, लेकिन घायल को प्राथमिक उपचार भी समय पर नहीं मिला।जिसके बाद परिजन अभिनव शुक्ला को लेकर शहडोल पहुंचे हैं। प्रिंस ने अभिनव को चाकू क्यों मारा है,अभी इस बात का पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने कहा प्रिंस के भी हाथ में चोट लगी है,जो थाने में है, हम जांच कर रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा अगर घायल का इलाज नहीं किया गया तो यह गलत है। डॉक्टरो के विरोध की कोई जानकारी मुझे नहीं है। अगर विरोध हो रहा है और इलाज नहीं किया गया तो हम कार्यवाही करेंगे।
0 Comments