शहडोल। सादिक खान
शहडोल। मुख्य नगर पालिका अधिकारी के आदेशानुसार बुधवार शाम को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में फायर डेमो एवं फायर सेफ्टी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीजेएम राजेन्द्र सिंह श्रृंगार की विशेष मौजूदगी रही। न्यायालय परिसर में कार्यरत कर्मचारियों को आग से सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में फायर कर्मी मुनेश शर्मा ने आग का परिचय, आग के प्रकार, आग लगने के कारण तथा आग से बचाव के उपायों पर विस्तार से बताया। उन्होंने आग की किसी भी स्थिति में सतर्कता और प्राथमिक प्रतिक्रिया को सबसे महत्वपूर्ण बताया।
इसके बाद फायर कर्मी जफर खान ने फायर स्टिंग्यूशर के प्रकार, उसके उपयोग की विधि और रख-रखाव की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न परिस्थितियों में अलग-अलग प्रकार के स्टिंग्यूशर का उपयोग कैसे किया जाता है, इसका लाइव प्रदर्शन भी किया।
फायर डेमो कार्यक्रम में प्रभारी मो. इस्राइल, फायर कर्मी सहरोज अहमद, मुनेश शर्मा, जफर खान एवं ब्रजेश बड़ौलिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और जागरूकता को मजबूत करना रहा।

0 Comments