Ticker

6/recent/ticker-posts

भवन अनुज्ञा में पारदर्शिता की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन



 शहडोल। युवा कांग्रेस द्वारा जिले में भवन अनुज्ञा (बिल्डिंग परमिशन) प्रक्रिया में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त कर पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम एवं जिला महासचिव निषान्त जोषी के नेतृत्व में दिया गया।

ज्ञापन में नगर पालिका परिषद शहडोल में भवन अनुज्ञा की प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी बनाने, कार्यालय परिसर में स्थायी सूचना बोर्ड लगाने, शुल्क एवं नियमों को सार्वजनिक करने, आवेदन निस्तारण की समय-सीमा तय करने तथा भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों-कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

इस दौरान मुश्रान खान, विधानसभा अध्यक्ष शेख साजिल, जिला महासचिव नमो गर्ग, नगर उपाध्यक्ष सुहैल नगर, प्रियंका तिवारी, अनिकेत सिंह (गोलू), सिंहपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष निभाम रजक, इमरान खान, कपिल रजक एवं समीर खान सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments