शहडोल। सादिक खान
शहडोल। हर साल की तरह इस साल भी रमजान के इस मुबारक महीने में सार्वजनिक इफ्तार कार्यक्रम 8 मार्च को पाली रोड सोहगपुर स्थित ईदगाह में रखा गया है। उक्त जानकारी देते हुए युवा समाज सेवी सुफियान खान ने तमाम रोज़दारों से इस इफ्तार ए आम में शामिल होने की गुजारिश की है। विदित हो कि पिछले कई वर्ष से इस इफ्तार ए आम का आयोजन किया जा रहा है। जहां इस मुबारक माह रमजान में इफ्तार से पहले सार्वजनिक रूप से मुल्क में अमन एवं भाईचारा के लिए दुआ भी की जाती है। श्री खान ने बताया कि महिलाओ के लिए भी अलग से इफ्तार का इंतजाम किया गया है।

0 Comments