शहडोल। सादिक खान
शहडोल। जनगणना वर्ष 2027 के तहत सोमवार को नगर परिषद ब्यौहारी क्षेत्र में सुपरवाइजर और प्रगणकों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया।कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में जनजागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को जनगणना के महत्व और प्रक्रिया से अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम में एडीएम सरोधन सिंह, एसडीएम भागीरथी लहरे सहित दिल्ली से आए जनगणना अधिकारी गिरीश शुक्ला और शरद गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शरद गौतम ,बी.ओ. केसरवानी, योगेश गुप्ता, चंद्र प्रताप कुशवाहा और अंकित गुप्ता समेत जनगणना कार्य में लगे सभी सुपरवाइजर एवं प्रगणक भी शामिल हुए।
प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों ने प्रगणकों को घर-घर सर्वे की प्रक्रिया, डेटा संकलन की सटीकता और गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही बताया गया कि जनगणना के आंकड़े विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

0 Comments