Ticker

6/recent/ticker-posts

अवैध खनन-परिवहन पर सख्ती: खनिज विभाग ने 5 वाहन/जेसीबी मशीन की जब्त

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई करते हुए कुल 5 वाहन और दो जेसीबी मशीनों को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, जैतपुर क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर (MP18ZH0914) को पकड़ा गया। चालक शिवप्रसाद बैगा के पास परिवहन के लिए कोई वैध रॉयल्टी नहीं पाई गई, जिसके चलते वाहन को खनिज सहित जब्त कर थाना जैतपुर में खड़ा कराया गया और प्रकरण दर्ज किया गया।

वहीं, जांच दल ने बुढार तहसील के ग्राम जरवाही में कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर मिट्टी और मुरम के अवैध खनन का खुलासा किया। यहां एक जेसीबी (MP34DA0514) और एक ट्रैक्टर (MP65AA1494) को मिट्टी खनन करते हुए जब्त किया गया। इसके अलावा एक अन्य स्थान पर जेसीबी (MP18DA0487) मुरम खनन करते पकड़ी गई। इन सभी के पास खनन की कोई वैध अनुमति नहीं थी, जिसके चलते वाहनों को जब्त कर थाना बुढार में खड़ा कराया गया।

इसके साथ ही ग्राम पकरिया के पास एक मिनी ट्रक को गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। चालक सोनू केवट से वाहन जब्त कर कार्रवाई की गई।

पूरी कार्रवाई खनि निरीक्षक अभिषेक पटले के नेतृत्व में की गई। विभाग ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments