शहडोल। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में जिले के टाइम पब्लिक स्कूल, सोहागपुर की छात्रा ओम्सी गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 469 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने 93.88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि स्कूल और जिले का नाम भी रोशन किया है।
ओम्सी गुप्ता के पिता सतेंद्र गुप्ता और माता सोमी गुप्ता ने बेटे की इस सफलता पर खुशी जताई और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रबंधन ने भी ओम्सी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।ओम्सी की इस सफलता से यह साबित होता है कि कड़ी मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

0 Comments