Ticker

6/recent/ticker-posts

टाइम्स पब्लिक स्कूल का शानदार रिजल्ट, स्टेट व जिला मेरिट में चमके छात्र



शहडोल। सादिक खान 

 शहडोल। शहर के प्रतिष्ठित टाइम्स पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता साबित की है। इस वर्ष विद्यालय की छात्रा निशिका गुप्ता ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया, जिससे स्कूल और जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।

वहीं, जानवी उपाध्याय ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ जिला मेरिट में स्थान बनाया। कक्षा 10वीं में सृष्टि गौतम ने 98 प्रतिशत अंक अर्जित कर लगातार तीसरे वर्ष विद्यालय को स्टेट मेरिट दिलाने का गौरव दिलाया है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यह सफलता केवल अनुशासन, मेहनत और ईमानदारी का परिणाम है।

स्कूल “न छल, न कपट, न नकल—सिर्फ मेहनत” के सिद्धांत पर कार्य करता है, जिसका परिणाम छात्रों की उपलब्धियों में साफ दिखाई देता है। खास बात यह है कि छात्र IIT-JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ बोर्ड परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

पिछले वर्ष भी विद्यालय की छात्रा तिशा जसूजा ने स्टेट मेरिट में स्थान बनाया था। इसके अलावा कई छात्रों का चयन MBBS और IIT-JEE में हुआ है। इस सफलता से स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments