शहडोल। जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की गई हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया।
जैतपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता कौशल मणि उर्फ लाली सोनी को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं श्री राम मिश्रा को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि दोनों पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

0 Comments