शहडोल। सादिक खान
शहडोल। शहीदे आज़म की याद में सोहागपुर के गढ़ी मैदान में 23 जून मंगलवार को भव्य नातिया प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रात 9 बजे से शुरू होगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले प्रसिद्ध नातख्वां अपनी आवाज़ में नात-ए-पाक पेश कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक माहौल से रूबरू कराएंगे।
आयोजन समिति द्वारा जारी पोस्टर के अनुसार कार्यक्रम में मुंबई (महाराष्ट्र) के मशहूर नातख्वां अहमद रज़ा (नूरी मियां), सीधी के नेमत रज़ा तथा जबलपुर के कैसर रज़ा विशेष प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का आयोजन मस्जिद रहमानिया वार्ड क्रमांक-4 सोहागपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय मुस्लिम समाज के लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि नातिया प्रोग्राम के माध्यम से लोगों को इस्लामी शिक्षाओं, पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की सीरत और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।
मीडिया प्रभारी सादिक खान ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम का लाभ लेने और शांति एवं सौहार्द के साथ आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन को लेकर सोहागपुर और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

0 Comments