शहडोल। शहडोल एवं रीवा संभाग के क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. जी.एस. परिहार ने रीवा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर दोनों संभागों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

0 Comments