शहडोल। सादिक खान
शहडोल। अवैध रेत खनन और परिवहन की शिकायतों पर खनिज विभाग ने जयसिंहनगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ग्राम पौड़ीकला में निरीक्षण किया। जांच के दौरान बिना पंजीयन नंबर वाले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया। चालक अनिल पनिका के पास रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध अनुमति या रॉयल्टी दस्तावेज नहीं मिले। खनिज विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत सहित जब्त कर थाना ब्यौहारी की अभिरक्षा में खड़ा कराया तथा अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई खनिज निरीक्षक शहडोल एवं खनिज अमले द्वारा की गई।

0 Comments