Ticker

6/recent/ticker-posts

अवैध रेत पर सोहागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिनी ट्रक जब्त; घुनघुटी चौकी की भूमिका पर सवाल

 


शहडोल।सादिक खान 

शहडोल। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का खेल दिन-रात जारी है। नदियों से बड़े पैमाने पर रेत निकालकर बिना वैध दस्तावेजों के विभिन्न स्थानों तक पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में सोहागपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरे एक मिनी ट्रक (डग्गी) को जब्त किया है।

नाकेबंदी कर पकड़ा वाहन

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेढ़की की ओर से एक मालवाहक वाहन अवैध रेत लोड कर शहडोल की तरफ आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने भूसा तिराहा के पास नाकेबंदी की। कोनी की ओर से आ रहे संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें रेत परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।

आरोपी चालक और वाहन मालिक पर केस

कार्रवाई के दौरान चालक गणेश बैगा (32), निवासी ग्राम धनगवा थाना बुढार को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह वाहन मालिक अजय प्रजापति, निवासी पुरानी बस्ती शहडोल के कहने पर बलवई क्षेत्र से अवैध रेत लोड कर ला रहा था। पुलिस ने आरोपी चालक और वाहन स्वामी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(1), 317(5) एवं 4/21 खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

8 लाख की रेत और वाहन जब्त

पुलिस ने करीब 5 घन मीटर अवैध रेत सहित मालवाहक डग्गी जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। जब्त वाहन को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।

घुनघुटी चौकी की भूमिका संदिग्ध

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि उमरिया जिले के घुनघुटी चौकी क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से बलवई नदी से दिनदहाड़े अवैध उत्खनन हो रहा है। माफिया पहले नदी से रेत निकालकर इकट्ठा करते हैं, फिर बाहरी वाहन मालिकों को बेचकर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करते हैं। इस पूरे नेटवर्क में स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सउनि रामनारायण पाण्डेय, प्रधान आरक्षक संतोष परिहार, सुरेन्द्र पटेल और मनहरण पाण्डेय की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments