शहडोल। सादिक खान
शहडोल। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को जैतपुर क्षेत्र में विभागीय टीम ने गिट्टी के अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग द्वारा वाहनों की नियमित जांच के दौरान संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया, जिसमें गिट्टी खनिज भरा हुआ था।
जांच के दौरान चालक के पास गिट्टी परिवहन से संबंधित कोई वैध ई-टीपी (eTP) दस्तावेज नहीं पाया गया। जब्त किए गए ट्रैक्टर का पंजीयन क्रमांक एम पी 18 जेड एच 0914 है, जिसमें लगभग 3 घन मीटर गिट्टी लदी हुई थी। वाहन को चालक शिवलाल बैगा पर करवाही कर ट्रैक्टर ट्राली जप्त की गई है।
कार्रवाई के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना जैतपुर पुलिस की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। साथ ही अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार जुर्माने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पूरी कार्रवाई में खनिज निरीक्षक अभिषेक पटले की भूमिका महत्वपूर्ण रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

0 Comments