शहडोल। सादिक खान
शहडोल। सोहागपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोटमा पपोल टोला निवासी श्याम किशोर चौरसिया अपनी मोटरसाइकिल रिपेयरिंग और किराना दुकान में भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना के आधार पर सोहागपुर पुलिस ने स्वतंत्र साक्षियों के साथ कोटमा तिराहा हाईवे स्थित पपोल तालाब के सामने दुकान पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान दुकान से विभिन्न ब्रांड की बीयर और व्हिस्की की बोतलें, केन और क्वार्टर बरामद किए गए। कुल 100 लीटर शराब कीमती लगभग 50 हजार रुपये जब्त की गई। आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं थाना प्रभारी सोहागपुर अरुण पांडे के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में सउनि हरि किशोर, प्रधान आरक्षक मनोज शुक्ला और रामनिवास पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिकारही।

0 Comments