Ticker

6/recent/ticker-posts

दीक्षांत समारोह में गूंजा सेवा का संदेश: 100 नवोदित डॉक्टरों ने ली मानवता की रक्षा की शपथ

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में रविवार को एमबीबीएस बैच-2020 का द्वितीय दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में सफल विद्यार्थियों को उपाधि प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, वहीं विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. गिरीश रामटेके ने नवस्नातक चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा मानवता का दूसरा रूप है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर केवल रोगों का उपचार नहीं करते, बल्कि समाज में आशा और विश्वास का संचार भी करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक, प्राध्यापक एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न चरणों के टॉपर्स को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जूनियर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश तेम्भुर्णीकर, , अस्पताल उप अधीक्षक डॉ. विक्रांत कबीरपंथी डॉ. राजेश खरात सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक और अधिकारी उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह उत्साह, गौरव और प्रेरणा के माहौल में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments