Ticker

6/recent/ticker-posts

30 हजार पद खत्म करने के विरोध में रेलवे कर्मचारियों का प्रदर्शन



 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ ने डीआरएम कार्यालय के सामने किया विरोध, रेलवे बोर्ड को भेजा ज्ञापन


शहडोल। रेलवे बोर्ड द्वारा 30 हजार पदों को सरेंडर किए जाने के निर्णय के विरोध में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ बिलासपुर मंडल ने शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष विशाल विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर 15 मई से 29 मई तक काला पट्टी बांधकर विरोध पखवाड़ा मनाया जा रहा है।मंडल सचिव प्रोम्पी कुमार सिंह के नेतृत्व में यह विरोध होगा।

प्रदर्शन में राष्ट्रीय महामंत्री संतोष पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे। सभा को वरिष्ठ जोनल सलाहकार निमाई बनर्जी, जोनल अध्यक्ष कमलेश सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने कहा कि लगातार पदों में कटौती से कर्मचारियों पर कार्यभार बढ़ रहा है, जिससे रेलवे की सुरक्षा और कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कर्मचारी विरोधी नीतियों और सत्ताधारी यूनियन की निष्क्रियता की भी आलोचना की।

अंत में मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से 30 हजार पद समाप्त करने के निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।

Post a Comment

0 Comments