Ticker

6/recent/ticker-posts

मवेशियों से जोत रहा था वन भूमि, रोकने पहुंचे वनकर्मी पर बरस पड़ा आरोपी



 शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण रोकने पहुंचे वनकर्मी के साथ अभद्रता और हमला करने का मामला सामने आया है। घटना ग्राम बमुरी के भरा टोला की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार वन कर्मी सुधाकर जैसवाल को सूचना मिली थी कि आरोपी चेतु कोल वन भूमि में मवेशी से जोताई कर अतिक्रमण कर रहा है। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी आक्रोशित हो गया और हाथ में लाठी लेकर वनकर्मी को दौड़ा लिया। घटना के बाद वन कर्मी ने सिंहपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments