शहडोल। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शहर में आयोजित समर क्लासेस में बच्चों की रुचि लगातार बढ़ती जा रही है। इन कक्षाओं में बच्चे संगीत, डांस, आर्ट एवं क्राफ्ट जैसी रचनात्मक गतिविधियों की शिक्षा लेकर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं।
आज के मोबाइल और इंटरनेट के दौर में बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना बेहद आवश्यक हो गया है। इसी उद्देश्य से आयोजित इन समर क्लासेस में बच्चे पियानो, तबला, गायन, डांस (कलापक्ष), ड्राइंग और क्राफ्ट जैसी विधाएं सीख रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार संगीत और कला बच्चों के मानसिक विकास, आत्मविश्वास और एकाग्रता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कक्षा की संचालिका वसुधा मिश्रा का कहना है कि अब अभिभावक भी बच्चों को केवल पढ़ाई तक सीमित न रखकर उनकी रचनात्मक प्रतिभा को विकसित करने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। बच्चों ने भी बताया कि उन्हें पियानो, तबला और गायन सीखने में काफी आनंद आ रहा है।
संगीत विद्यालय
📍 पुरानी बस्ती, सत्यम वीडियो चौक, शहडोल
संचालिका — श्रीमती वसुधा मिश्रा
यह समर क्लासेस बच्चों की रचनात्मक सोच को विकसित करने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायक साबित हो रही हैं।



0 Comments