शहडोल।सादिक खान
शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय बाबूलाल साकेत, निवासी बाणसागर थाना देवलौंद के रूप में हुई है। वह अपनी बहन के घर ब्यौहारी के खरपा आयोजित बरहों कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया हुआ था।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान बाबूलाल के घर से टहलने के लिए निकला था। कुछ समय बाद पड़ोस के लोगों ने उसे घर से महज 50 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को मृतक के निजी अंग में गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। इस पहलू को ध्यान में रखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत हादसा है या इसके पीछे कोई आपराधिक घटना छिपी है।
घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वही मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस हर एंकल से मामले की जांच कर रही है। और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

0 Comments