Ticker

6/recent/ticker-posts

फुटपाथ पर कब्जा बना परेशानी, बस स्टैंड में महिलाओं को हो रही दिक्कत



 शहडोल। शहर के बस स्टैंड में हाल ही में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाकर जाम की समस्या से राहत देने की कोशिश की गई थी, लेकिन स्थिति अब भी पूरी तरह सुधर नहीं पाई है। बस स्टैंड स्थित नगर पालिका की दुकानों के सामने फुटपाथ पर बस संचालक द्वारा कब्जा कर लिया गया है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

खासतौर पर नफीस बस कंपनी के कार्यालय के सामने फुटपाथ पर कर्मचारियों—चालक और कंडक्टर—का जमावड़ा बना रहता है। वे कुर्सियां लगाकर बैठे रहते हैं, जिससे पैदल चलने की जगह संकरी हो जाती है। इस कारण तेज धूप और गर्मी में महिला यात्रियों को फुटपाथ पर चलना बेहद मुश्किल हो रहा है।

जहां युवा और पुरुष यात्री किसी तरह धक्का-मुक्की कर आगे बढ़ जाते हैं, वहीं महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह स्थिति ज्यादा परेशानी भरी बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फुटपाथ पर कब्जा होने से यात्रियों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने नगर पालिका से मांग की है कि इस समस्या पर तत्काल कार्रवाई करते हुए फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि सभी यात्रियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।



Post a Comment

0 Comments