शहडोल। सादिक खान
शहडोल। बस स्टैंड में ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था सुधारते हुए एक पुलिस आरक्षक की मौत के बाद भी हालात में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है। यातायात विभाग की लापरवाही के चलते बस स्टैंड में अव्यवस्था चरम पर बनी हुई है। यहां कई बसें बिना निर्धारित क्रम के अव्यवस्थित तरीके से खड़ी रहती हैं, जिससे पूरे परिसर में जाम जैसी स्थिति बन जाती है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार कुछ बस संचालक बिना नंबर के ही बसों को स्टैंड में खड़ा करवा रहे हैं। इसके कारण निर्धारित नंबर से आने वाली बसों को खड़ा करने में भारी परेशानी हो रही है। यात्रियों को भी चढ़ने-उतरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।लगातार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
बस संचालकों ने अपने कार्यालयों के सामने बने फुट पाट कर अवैध रूप से कब्जा कर अपने कर्मचारियों के लिए कुर्सी लगवा दी है।जहां फूटपाट में चलना लोगों के लिए आसान नहीं है।

0 Comments