शहडोल। शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं हाल ए हलचल दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक कैलाश लालवानी की माताजी श्रीमती सावित्री देवी का बुधवार शाम निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और शहडोल के एक निजी चिकित्सालय में उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान बुधवार रात करीब 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
परिवार द्वारा जारी शोक संदेश के अनुसार, श्रीमती सावित्री देवी के निधन से लालवानी परिवार एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है। उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारिता, सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।
परिजनों ने बताया कि दिवंगत सावित्री देवी का अंतिम संस्कार गुरुवार 25 जून को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा अमलाई स्थित निज निवास से निकलेगी, जिसके बाद बरगवां 11 नंबर स्थित सोन नदी तट पर अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
लालवानी परिवार ने सभी परिचितों, मित्रों एवं शुभचिंतकों से अंतिम यात्रा एवं अंतिम संस्कार में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है। परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

0 Comments