Ticker

6/recent/ticker-posts

चाकू की नोक पर पिकअप चालक से लूट, 12 घंटे में दबोचा गया आरोपी; बाइक और नकदी बरामद

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। खैरहा थाना क्षेत्र में पिकअप चालक से हुई लूट के मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और नकद 1 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। मामले में शामिल दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, बीते दिन खैरहा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने पिकअप चालक को रास्ते में रोककर चाकू की नोक पर 2,800 रुपए नकद एवं दस्तावेज लूट लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित दो विशेष टीमों ने कार्रवाई करते हुए लखवारिया के पास से आरोपी नवीन यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 1 हजार रुपए नकद जब्त किए गए।

पुलिस का कहना है कि फरार दूसरे आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई में खैरहा थाना प्रभारी उप निरीक्षक उमाशंकर चतुर्वेदी और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments