Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व स्तनपान सप्ताह: मेडिकल कॉलेज में नाटक से दिया जागरूकता का संदेश

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से स्तनपान के महत्व और सही तरीकों का संदेश दिया।

प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सोना सिंह ने शिशु के शारीरिक व मानसिक विकास में स्तनपान की भूमिका बताते हुए इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया। सह प्राध्यापक डॉ. नेहा जैन ने स्तनपान के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी पहलुओं पर जानकारी दी। कार्यक्रम में अस्पताल अधीक्षक डॉ. नागेंद्र सिंह, अस्पताल प्रबंधक डॉ. साबिर खान, नर्सिंग इंचार्ज एवं नर्सिंग ऑफिसर्स मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य माताओं और परिजनों को स्तनपान के प्रति जागरूक कर स्वस्थ समाज की दिशा में सकारात्मक संदेश देना रहा।

Post a Comment

0 Comments