Ticker

6/recent/ticker-posts

रेत का अवैध खनन करते पकड़ा ट्रैक्टर, चालक नदी में वाहन छोड़कर भागा

 


शहडोल। जिले में रेत के अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। खनिज विभाग की टीम ने ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम बराछ और बरकछ में रेत के अवैध खनन की शिकायत की जांच की। इस दौरान बराछ स्थित झापर नदी में एक ट्रैक्टर रेत का अवैध खनन करते मिला।

खनिज विभाग की टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। बाद में दूसरे चालक की मदद से ट्रैक्टर को नदी से बाहर निकलवाकर थाना ब्यौहारी की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया।

जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर जॉन डियर कंपनी का है और उस पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं है। खनिज विभाग अब वाहन के मालिक की जानकारी जुटा रहा है। विभाग के अनुसार वाहन मालिक के खिलाफ अवैध खनन का प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

कार्रवाई सहायक खनि अधिकारी अभिषेक पटले के नेतृत्व में खनिज विभाग के अमले ने की। विभाग ने अवैध रेत खनन के मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।



Post a Comment

0 Comments