बुढार। विगत कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी 20 दिसंबर 2025 को बरगद वाला शॉप बुढार परिवार द्वारा भीषण ठंड को देखते हुए शासकीय स्कूल लखेरान टोला, बुढार के बच्चों को गर्म कपड़े, टोपा एवं मफलर वितरित किए गए।
इस अवसर पर बरगद वाला शॉप बुढार के संचालक प्रसन्न जैन ने बताया कि उनका परिवार पिछले कई वर्षों से दूर-दराज के गांवों में जाकर ग्रामीण शासकीय स्कूलों के बच्चों को गर्म कपड़े एवं स्कूल यूनिफार्म वितरित करता आ रहा है।
उन्होंने कहा कि आज भी कई शासकीय स्कूलों की दयनीय स्थिति देखकर मन विचलित हो जाता है। एक ओर देश विश्व शिखर बनने की तैयारी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चे अभावों के बीच शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। यह स्थिति निश्चित रूप से हमारी शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती है।

0 Comments