Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 110 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई थानों का बदला स्टाफ

 शहडोल। जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा 110 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। लंबे समय से एक ही पदस्थापना स्थल पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थानांतरण नीति 2026 के तहत नई पदस्थापना दी गई है। यह कार्रवाई प्रशासनिक आवश्यकता और विभागीय व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई है।

जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक एवं महिला पुलिस कर्मचारियों सहित कुल 110 पुलिसकर्मियों को जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक ही स्थान पर चार वर्ष तथा एक ही अनुभाग में दस वर्ष की अवधि पूरी कर ली थी, उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची में यातायात, कोतवाली, सोहागपुर, जयसिंहनगर, जैतपुर, गोहपारू, धनपुरी, अमलाई, बुढार, ब्यौहारी, सिंहपुर, देवलोंद, खैरहा, पपौंध और महिला थाना सहित कई इकाइयों के कर्मचारी शामिल हैं। 







Post a Comment

0 Comments