शहडोल। सादिक खान
शहडोल। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं ब्लड सेंटर शहडोल द्वारा 14 जून 2026 (रविवार) को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह 9 बजे से मेडिकल कॉलेज परिसर के कैजुअल्टी (Casualty) विभाग में आयोजित होगा।
आयोजकों ने जिले के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। उनका कहना है कि रक्त की एक छोटी-सी बूंद किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकती है। शिविर में 18 से 65 वर्ष आयु के पुरुष, 18 से 60 वर्ष आयु की महिलाएं तथा 45 किलोग्राम या उससे अधिक वजन वाले स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकेंगे।
रक्तदान से पहले पर्याप्त पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह दी गई है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और अस्पताल उप अधीक्षक डॉक्टर विक्रांत कबीरपंथी ने लोगों से इस नेक कार्य में सहभागी बनकर जरूरतमंद मरीजों की मदद करने का आह्वान किया है।

0 Comments