Ticker

6/recent/ticker-posts

12 अगस्त को मेडिकल कॉलेज शहडोल में लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, लोगों से रक्तदान की अपील

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, शहडोल के ब्लड सेंटर में 12 अगस्त बुधवार को सुबह 10 बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, शहडोल प्रकोष्ठ और मेडिकल एंड हेल्थ नर्सिंग एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है।

शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। आयोजकों ने चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ, अधिकारी-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं सहित आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।

रक्तदान के इच्छुक लोगों की पहले आवश्यक जांच की जाएगी। इसके बाद योग्य पाए जाने पर वे रक्तदान कर सकेंगे। शिविर मेडिकल कॉलेज के ब्लड सेंटर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

Post a Comment

0 Comments